Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट , 78 फीसदी पास, इस Direct Link से करें चेक
अगर रिजल्ट चेक करने मे दिक्कत हो रही है तो इस लिंक पर टच कर के अपना मैट्रिक का रिजल्ट चेक कर सकते है
Bihar Board Class 10th Result 2021: बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इस साल मैट्रिक परीक्षा 78% छात्र पास हुए हैं जिनमें लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वालों में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी ने 484 - 484 (96.80%) अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार ने भी 484 (96.80%) अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। यानी तीन टॉपर्स में दो लड़कियां हैं। आगे देखिए टॉप-10 में जगह बनाने छात्रों की सूची और उनके प्राप्तांक।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in जारी किए गए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट यहां डायरेक्ट लिंक पर चेक कर सकेंगे।-
राज्य में प्रथम स्थान पाने वाले 3 छात्र -
रैंक 1: पूजा कुमारी, 484 (96.80%), सिमुलतला आवासीय विद्यालय
रैंक 1:शुभदर्शिनी , 484 (96.80%), सिमुलतला आवासीय विद्यालय
रैंक 1: संदीप कुमार, 484 (96.80%), बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास
रैंक 2 - दिपाली आलोक, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई, 483 अंक
रैंक 2 - अमीषा कुमारी, हाई स्कूल मानिकपुर, लखीसराय , 483 अंक
रैंक 2 - तनुश्री, श्री रीत लाल हाई स्कूल बेगूसराय, दूसरा स्थान, 483 अंक
रैंक 2 - पवन कुमार, पुन्यार्क विद्या मंदिर पटना, दूसरा स्थान, 483 अंक
रैंक 2 - उत्कर्ष नारायण भारती, हाई स्कूल दल्लू बीघा, नालंदा, 483 अंक
रैंक 2 - प्रियंका भारती, हाई स्कूल औरंगाबाद, दूसरा स्थान, 483 अंक
रैंक 3 - अवनीश कुमार, आरएसए हाईस्कूल, बलिया, बेगुसराय, 482 अंक
रैंक 4 - यमन कुमार, नेशनल हाईस्कूल किशनगंज, 481 अंक
रैंक 4 - दिव्यम कुमार चौबे, उत्क्रमित एमएस हरवदंगा, दरघबैंक, किशनगंज, 481 अंक
रैंक 4 - कशिश कृति, सिमुलतला, 481 अंक
रैंक 4 - सुजाता कुमारी, सिमुलतला, 481 अंक
रैंक 4 - मनीषा कुमारी, एसएसआरआर हाईस्कूल, रजौरा, बेगुसराय, 481 अंक
रैंक 4 - सागर कुमार, जे हाईस्कूल, हरीगांव, औरंगाबाद, 481 अंक
रैंक 5 - प्रदीप कुमार, एसपीएस हाईस्कूल, बिनोदपुर, बेगुसराय , 480 अंक
रैंक 5 - निरंजनु कुमार सिंह, न्यूअपग्रेड हाईस्कूल, मुधबनी, 480 अंक
रैंक 5 - अभिषेक कुमार, कैथलिक हाईस्कूल, आरा, भोजपुर, 480 अंक
रैंक 5 - कृतिका कुमार शर्मा, जग्गुलाल मेहता हायर सेकेंडरी स्कूल, गया, 480 अंक
रैंक 5 - ओमप्रकाश कुमार, हाईस्कूल इक्किल, जहानाबाद, 480 अंक
रैंक 5 - पुष्पांजलि कुमारी, श्रीमति राजवंशी देवी स्कूल, सिवान, 480 अंक
बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 78 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। टॉप-10 में इस बार 101 विद्यार्थी शामिल हैं तो पहले रैंक पर तीन स्टूडेंट्स ने कब्जा जमाया है। सिमुलतला की छात्रा और उनकी क्लासमेट शुभदर्शनी को 484 अंक मिले हैं, जबकि बलदेव हाई स्कूल दिनारा रोहतास के संदीप कुमार ने भी 484 अंकों के साथ पहला रैंक हासिल किया है। टॉप 10 इस बार सिमुलतला स्कूल से 13 स्टूडेंट शामिल हैं।
483 अंक हासिल करके 7 स्टूडेंट दूसरे स्थान पर रहे हैं। सिमुलतला जमुई की स्टूडेंट दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा कुमारी और श्री रितलाल हाई स्कूल, सकरौली बेगुसराय की तन्ननू श्री ने 483 अंकों के साथ दूसरा रैंक हासिल किया है। पुनयारक विद्या मंदिर हाई स्कूल, पटना के पवन कुमार, हाई स्कूल दल्लू बिघा, नालंदा के उत्कर्ष नारायण भारती, हाई स्कूल काराबाद, औरंगाबाद की प्रियंका कुमारी, एम एल एस आर्य कन्या हाई स्कूल छपरा, सारण की तन्नू कुमारी को भी दूसरा रैंक हासिल हुआ है |
यहां पढ़ें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का Live अपडेट
04:40 PM : कुछ 16,84,466 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था जिसमें से 16,54,171 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,93,054 पास हुए।
04:31 PM : फर्स्ट डिविजन से 413087 विद्यार्थी, सेकेंड डिविजन से 500615 और थर्ड डिविजन से 378980 पास हुए हैं।
04:16 PM : सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी और बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से 484 अंक (96.80%) प्राप्त कर टॉप किया है।
04:10 PM : टॉप 10 स्टूडेंट्स में 101 छात्र शामिल हैं। जबकि 2020 में टॉप 10 में 41 छात्र शामिल थे।
04:08 PM : इस वर्ष टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले स्कूल सिमुलतला का रिजल्ट शानदार रहा है। सिमुलतला के 13 छात्र टॉप 10 में शामिल है।
03:59 PM : पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में गिरावट आई है।
03:43 PM : इस वर्ष 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष (2020) कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। यानी इस बार करीब ढाई फीसदी कम छात्र पास हुए हैं।
03:35 PM : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट जारी किया। बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन शुरू होने के 23 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया।
03:08 PM : रिजल्ट जारी करने के लिए मंच तैयार हो गया है। कोरोना के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो रही है। लेकिन कार्यक्रम को वेबकास्ट कर दिखाया जा रहा है।
03:01 PM : आधे घंट से भी कम समय रह गया है। नतीजे जारी होने वाले हैं।
02:53 PM : बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में अतिरिक्त विकल्प वाले प्रश्न का खूब फायदा विद्यार्थियों को मिला है। इससे पिछले दो सालों से रिजल्ट अच्छा आ रहा है।
02:02 PM : जैसे जैसे नतीजों की घड़ी नजदीक आ रही है, मैट्रिक स्टूडेंट्स के दिल की धड़कनें तेज होतीं जा रहीं हैं।
01:28 PM : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने में सिर्फ 2 घंटे बाकी रह गए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
01:10 PM : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन मोड से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
01:02 PM : कई विद्यार्थियों को यह कंफ्यूजन होती है कि उन्हें ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव सेक्शन में अलग अलग पास होना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एक पेपर में पास होने के लिए आपके उस पेपर में कुल प्राप्तांक ही देखे जाएंगे।
12:43 PM : अगर कोई विद्यार्थी कंपल्सरी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो बोर्ड विद्यार्थी द्वारा चुने गए एडिश्नल सब्जेक्ट के मार्क्स को ले लेगा और छात्र को पास कर दिया जाएगा।
सोशल साइंस और साइंस समेत प्रैक्टिल विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा।
12:16 PM : ग्रेस मार्क्स से हो सकते हैं हजारों विद्यार्थी पास
एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है। इस बार ग्रेस मार्क्स को लेकर बिहार बोर्ड ने कोई ताजा अपडेट नहीं दिया है। पिछले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 2.14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को ग्रे मार्क्स देकर पास किया गया था। कक्षा 12 परीक्षा के 1,32,486 छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उनमें से 72,610 उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 10 की परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे। इनमें 1,41,677 स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स देकर सफल हुए हैं।
12:13 PM : पासिंग मार्क्स - पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 30-30 फीसदी मार्क्स लाने होंगे।
12:03 PM : एक्सपर्ट्स की मानें तो इस साल भी मैट्रिक का रिजल्ट 80 फीसद के आसपास ही रहने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा का रिजल्ट भी 2020 और 2021 में लगातार 80 फीसद के आसपास ही रहा है।
11:50 AM : इस साल कैसा रहेगा सिमुलतला का रिजल्ट
पिछले साल सिमुलतला स्कूल ने अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन किया था। मैट्रिक की टॉप 10 लिस्ट में 41 विद्यार्थी थे, जिसमें से सिर्फ 3 बच्चे ही सिमुलतला के थे। टॉप 5 में इस भी सिमुलतला का स्टूडेंट नहीं था। सिमुलतला स्कूल के राज रंजन मेरिट लिस्ट में 7वें स्थान पर थे और उन्हें 474 अंक मिले थे।
11:13 AM : आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स, किस आधार पर चुनें 11वीं में स्ट्रीम
10वीं के बाद आपका एक फैसला यह तय करेगा कि आप आगे जाकर क्या बनेंगे। 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। स्ट्रीम के चुनाव में कोई जल्दबाजी न करें। किसी के दबाव न आएं। अपनी रुचि को पहचानें। हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीम चयन में माता पिता का दबाव देखने को मिलता है ज्यादातर छात्र अपने अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चयन तो कर लेते हैं लेकिन अपने इच्छानुसार स्ट्रीम न मिलने के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पाते। इसीलिए जरूरी है कि किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें।
निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
26 मार्च को जारी हुआ था इंटर रिजल्ट, जानें कैसा रहा
बिहार बोर्ड ने 26 मार्च को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 अंकों और साइंस में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया।
इससे पहले रविवार को बिहार बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन व मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा कर लिया। कंप्यूटर पर मार्क्स पहले ही फीड किए जा चुके थे। विशेषज्ञों द्वारा टॉपरों की कॉपियां भी री-चेक करवाईं गईं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर रिजल्ट की घोषणा के समय ही बता दिया था कि मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है।
बिहार बोर्ड 10 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021
पिछले वर्ष का मैट्रिक रिजल्ट
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इसकी घोषणा में देरी हुई थी। पिछले वर्ष (2020) बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया था। 2020 का रिजल्ट 2019 की तुलना में मामूली सा कम रहा था। 2019 में 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे।
इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड या बीएसईबी) ने 10वीं परीक्षा की 'आंसर की' 20 मार्च 2021 को जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया था।
साल - प्रतिशत
2009 - 68.3 फीसदी
2010 - 70.9 फीसदी
2011 - 72.32 फीसदी
2012 - 72.56 फीसदी
2013 - 73.48 फीसदी
2014 - 76.05 फीसदी
2015 - 75.17 फीसदी
2016 - 47.15 फीसदी
2017 - 50.12 फीसदी
2018 - 68.89 फीसदी
2019 - 80.73 फीसदी
2020 - 80.59 फीसदी
पिछले वर्ष का मैट्रिक रिजल्ट
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इसकी घोषणा में देरी हुई थी। पिछले वर्ष (2020) बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया था। 2020 का रिजल्ट 2019 की तुलना में मामूली सा कम रहा था। 2019 में 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
26 मार्च को जारी हुआ इंटर रिजल्ट, जानें कैसा रहा
बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 अंकों और साइंस में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया।
0 Comments
Thank You