Bihar Board Class 12th Result 2021 | BSEB Inter Result 2021|



अगर रिजल्ट चेक करने मे दिक्कत हो रही है तो इस लिंक पर टच कर के अपना इंटर का रिजल्ट चेक कर सकते है

PDF फॉर्मेट मे डाउनलोड करे 👉 Click Here

Bihar Board 12th Result 2021 Live Updates : यहां पढ़ें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट
03:48 PM: नतीजों में लड़कियों का दबदबा रहा है। पिछले साल 43 दिन में ही रिजल्ट घोषित किया था जबकि इस साल मात्र 40 दिनों में रिजल्ट जारी किया गया है।
03:39 PM: रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री ने कहा, 'तीनों संकाय में टॉपर बेटियां हैं। ये बहुत खुशी की बात है। सरकार की नीतियों के सफल होने का रिजल्ट है। बेटियों के बीच शिक्षा के प्रचार प्रसार का सूचक है। तभी बेटियां तीनों संकाय में आगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है।
03:20 PM: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी किया।
2:55 PM : प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। जल्द ही शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार तथा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ नतीजे जारी करेंगे।
2:43 PM : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
2:02 PM : बिहार बोर्ड कैंपस में शिक्षा मंत्री का इंतजार है। करीब 3 बजे उनके आने के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।
1:36 PM : बिहार बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षार्थियों को हर पेपर में कम से कम 33 फीसद अंक आने चाहिए। कोई परीक्षार्थी अगर एक या दो विषय में कुछ नंबरों से फेल हो जाता है, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।
1:07 PM : बिहार बोर्ड ने वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। शिक्षा मंत्री के आने के बाद लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
12:27 PM : बिहार बोर्ड सभागार में इंटर रिजल्ट जारी करने को लेकर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
12:15 PM : पिछले वर्ष का डिविजन वाइज रिजल्ट
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 में कुल 4,43,284 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन से, 4,69,439 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से और 56,115 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस प्रकार इस परीक्षा में पास विद्यार्थों का कुल प्रतिशत 80.44 प्रतिशत है।
11:55 AM : पिछले वर्ष का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में विज्ञान संकाय में कुल 5,05,467 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 3,56,042 छात्र तथा 1,49,425 छात्राएँ थे।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के विज्ञान संकाय में कुल 2,24,971 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,62,471 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 3,601 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 3,91,199 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 77.39 प्रतिशत है।
11:25 AM : पिछले वर्ष (2020) का कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में वाणिज्य संकाय में कुल 71,004 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 47,060 छात्र तथा 23,944 छात्राएँ सम्मिलित हुए।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के वाणिज्य संकाय में कुल 43,296 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 20,514 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 2,401 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 66,215 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 93.26 प्रतिशत है।
11:05 AM : पिछले वर्ष (2020) का आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 की परीक्षा में कला संकाय में कुल 6,28,363 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,53,199 छात्र तथा 3,75,164 छात्राएँ सम्मिलित हुए।
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के कला संकाय में कुल 1,75,017 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,86,454 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 50,113 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,11,745 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 81.44 प्रतिशत है।
10:52 AM : बिहार बोर्ड इंटर छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी पता होना चहिए। पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 33-33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है। पिछले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 2.14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को ग्रे मार्क्स देकर पास किया गया था। कक्षा 12 परीक्षा के 1,32,486 छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उनमें से 72,610 उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 10 की परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे। इनमें 1,41,677 स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स देकर सफल हुए हैं।
10:30 AM : बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम भी तेजी से पूरा किया गया। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा किया गया। एक्सपर्ट्स से उनकी कॉपियां फिर से चेक करवाईं गईं।
09:21 AM : बिहार बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतते हुए परीक्षा ली गयी थी। बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की इंटर परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी कर रहा है। ज्ञात हो कि इस बार कोरोना के कारण बोर्ड से हर विषय में सौ फीसदी विकल्प दिया था। इससे छात्रों को परीक्षा देने में काफी सुविधा हुई।
08:10 AM : अच्छा आएगा रिजल्ट
बोर्ड की मानें तो इस बार 80 फीसदी से ऊपर रिजल्ट जा सकता है। 100 फीसदी विकल्प का फायदा छात्रों को होगा।
08:05 AM : गुरुवार को दिखाई दिया रिजल्ट का लिंक, फैली परिणाम जारी होने की अफवाह
बिहार बोर्ड ने गुरुवार शाम इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया। लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा।
07:30 AM : जानें कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इंटर साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में टॉप किया। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसईबी इंटर परीक्षा 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे। 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।







0 Comments
Thank You