सहारा रिफंड पोर्टल:किसे मिलेगा पैसा, कहाँ से करे अप्लाई, जानें जवाब

सहारा रिफंड पोर्टल:किसे मिलेगा पैसा, कहाँ से करे अप्लाई, जानें जवाब👉



Sahara Refund Portal Link: आखिरकार सहारा के करोड़ों निवेशकों का इंतजार आज खत्म ही हो गया। केंद्रीय सहकारित मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को आज यानी 18 जुलाई 2023 को लॉन्च कर दिया। निवशकों के मन में सहारा के रिफंड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे होंगे। आइए एक-एक करके उनके जवाब जान लेते हैं -  


प्रश्न - किन्हें मिलेगा रिफंड? 

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जिन्होंने निवेश किया था उनके पैसे रिफंड किए जा रहे हैं। 

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? (Sahara Refund Portal Link And Documents)

1- सदस्यता संख्या 
2-
जमा खाता संख्या 
3-
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (अनिवार्य)
4-
जमा प्रमाणपत्र/पासबुक 
5-
पैन कार्ड - यदि दावा राशि 50,000 रुपये से अधिक हो।
 


रिफंड के लिए यहाँ से करें अप्लाई 👉 

Form ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Whatsapp GroupClick Here
TelegramClick Here


फॉर्म भरने से पहले कुछ जरुरी जानकारी 👉

प्रश्न - आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट जरूरी है? 

हां, जैसे ही रिफंड पोर्टल पर जाएंगे और वहां प्रोसेस शुरू करेंगे सबसे पहले आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। वहीं, आधार कार्ड से जुड़ा बैंक अकाउंट भी जरूरी है। 

प्रश्न - क्या पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। 

हां, अगर आपका दावा 50,000 रुपये से अधिक का है तो पैन कार्ड भी जरूरी रहेगा।

प्रश्न - अगर आधार कार्ड मोबाइल नबंर से जुड़ा नहीं है तब क्या करें? 

जमकर्ता नजदीक के आधार सेवा केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर लिंक करवा लें। क्योंकि बिना इसके वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। 

प्रश्न - आधार कार्ड से बैंक अकाउंट नहीं जुड़ा है? क्या करें। 

सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ें। नहीं तो रिफंड के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। 

प्रश्न - कैसे पता करें कि बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा है या नहीं? 

https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper पर जाकर स्टेटस जान पाएंगे। 

प्रश्न - क्या आवदेन के लिए कोई पैसा देना होगा? 

नहीं, इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। 

प्रश्न - अगर किसी के पास एक से अधिक खाते हैं तो क्या अलग-अलग फॉर्म भरना होगा? 

नहीं, एक ही फॉर्म भरना होगा। 

प्रश्न - कैसे पता चलेगा कि दावा सही है या नहीं? 

रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर एक एसएमएस जाएगा और पोर्टल पर एक रसीद दिखाई देगी। 

प्रश्न - कितने दिन में वापस आएगा पैसा? 

सत्यापन की प्रक्रिया को 30 दिन के अंदर पूरा करना है। 45 दिन के अंदर पैसा वापस जाएगा।


Google Search📲 NILESH KHANDOL



Students Help Group

Join Whatsapp Group👉 Girl 📱 Boy

Join Telegram Group 👉 Telegram

Join Facebook Group 👉 Facebook

Join Facebook Page 👉 Facebook Page

Official Website 👉 Click Here

✔️ Follow Me 🆔

Facebook 👉   Click Here

Youtube 👉   Click Here

Instagram 👉   Click Here

Twitter 👉   Click Here


👍 Thanks 💐

Post a Comment

0 Comments